Headlines

घर में खेलते समय सांप ने बच्चे को डसा, मौत:मऊगंज अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया




मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में जहरीले सांप के काटने से 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश यादव के पुत्र सियाशरण यादव के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, सियाशरण सोमवार शाम करीब 7 बजे घर के अंदर खेल रहा था। इसी दौरान दीवार के पास छिपे सांप ने उसके पैर में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। सियाशरण के चाचा संतोष यादव ने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो सांप झाड़ियों की ओर भागता हुआ दिखाई दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया सांप के काटने के बाद परिजन बच्चे को गंभीर हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण शव को नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखवा दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव मंगलवार दोपहर बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। नईगढ़ी थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *