Headlines

जयपुर- फर्नीचर शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी भीषण आग:बड़ी मात्रा में रखा था स्टॉक, दमकल की 5 गाड़ियों ने साढ़े 4 घंटे में पाया काबू




जयपुर की रस्तौगी फर्नीचर गैलरी में सोमवार रात 9 बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। देर रात साढ़े 12 बजे आग पर काबू पाया गया। घटना मालवीय नगर थाने की है। मालवीय नगर थानाधिकारी गौरव प्रधान ने बताया- आग शोरूम की तीसरी मंजिल पर लगी थी। यहां सीतापुरा स्थित फैक्ट्री में तैयार होने वाला फर्नीचर स्टॉक करके रखा जाता था। आग लगने के बाद शोरूम में रखा फर्नीचर भी चपेट में आ गया। दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची आग पर काबू पाने के लिए दमकल की करीब 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। मामले में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि यहां रखा फर्नीचर जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों की हो रही जांच फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, आग से हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की ओर से आग के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *