![]()
गुना के एबी रोड स्थित हनुमान चौराहे पर शुक्रवार रात काली माता की प्रतिमा ले जाते समय आतिशबाजी की चिंगारी से चुनरी में आग लग गई। घटना के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, श्रद्धालुओं ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, प्रदेश में नवरात्रों की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। प्रतिमाओं को पंडाल तक ले जाया जा रहा है। गुना में एक हजार से ज्यादा पंडालों में माता विराजमान होंगी। झांकी समितियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आग की तस्वीरें… शुक्रवार रात करीब 9 बजे श्रद्धालु उत्साह, भक्ति भाव के साथ काली माता की प्रतिमा लेकर पंडाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान आतिशबाजी से निकली चिंगारी प्रतिमा पर रखी चुनरी पर जा गिरी। जिससे आग लग गई। श्रद्धालुओं ने तुरंत आग बुझाई आग की लपटें उठते ही श्रद्धालु सतर्क हो गए। तुरंत आग बुझा दी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में माता की चुनरी में आग लगी हुई दिखाई दे रही है। श्रद्धालु उसे बुझाते भी नजर आ रहे हैं।
Source link
माता की प्रतिमा ले जाते समय चुनरी में लगी आग:आतिशबाजी की चिंगारी से हुआ हादसा, श्रद्धालुओं ने तुरंत बुझाई; बड़ा हादसा टला
