![]()
फरीदाबाद को हरा-भरा बनाने के लिए सेक्टर-61 में नगर वन विकसित किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप दहिया ने अधिकारियों और टीम के साथ सेक्टर-61 और 62 की डिवाइडिंग रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर वन विकसित करने की योजना को लेकर मौके का जायजा लिया गया। 10 एकड़ जमीन चिन्हित अधिकारी संदीप दहिया ने बताया कि सेक्टर-61 की ग्रीन बेल्ट में करीब 10 एकड़ जमीन पर नगर वन विकसित करने की योजना है। इस जमीन पर बड़ी संख्या में पेड़ लगाए जाएंगे। यदि आसपास और जमीन उपलब्ध होती है तो नगर वन का क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है। इससे शहर में हरियाली बढ़ाने के साथ लोगों को स्वच्छ वातावरण भी मिलेगा। पेड़ों की सुरक्षा के लिए दीवार और जाली नगर वन में लगाए जाने वाले पेड़ों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। पेड़ों को पशुओं से बचाने के लिए ग्रीन बेल्ट के चारों तरफ करीब डेढ़ फीट ऊंची दीवार बनाई जाएगी। इसके ऊपर लोहे की जाली लगाई जाएगी। यह व्यवस्था हुडा की सेक्टर डिवाइडिंग रोड पर बनी सुरक्षा व्यवस्था की तर्ज पर की जाएगी। पहले से 3800 पेड़ लगाए गए संदीप दहिया ने बताया कि इस क्षेत्र में अभी तक करीब 3800 पेड़ लगाए जा चुके हैं। इस वर्ष यहां 42 हजार पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य पूरा होने के बाद सेक्टर-61 और आसपास के क्षेत्र में हरियाली काफी बढ़ जाएगी। हरियाली बढ़ाने पर जोर अधिकारी ने कहा कि शहर में हरियाली बढ़ाना जरूरी है। नगर वन बनने से लोगों को बेहतर और स्वच्छ वातावरण मिलेगा। साथ ही क्षेत्र की सुंदरता भी बढ़ेगी। एचएसवीपी की टीम ने निरीक्षण के दौरान नगर वन के लिए चिन्हित जगह और पौधारोपण की संभावनाओं को भी देखा।
Source link
फरीदाबाद के सेक्टर-61 में 10 एकड़ में बनेगा नगर वन:42 हजार पौधे लगाए जाएंगे,HSVP के अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा के लिए दीवार बनेगी
