Headlines

Indore India vs West Indies Cricket Match Ticket Controversy


विनय यादव/दिव्यांश व्यास। इंदौर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले का खुमार सिर चढ़कर बोल रहा है। मैच को लेकर दर्शकों में इस कदर क्रेज है कि आधिकारिक बिक्री शुरू होते ही महज 113 मिनट में सारे टिकट बिक गए। टिकट नहीं मिलने पर अब फैंस सोशल मीडिया और रीसेल वेबसाइट का रुख कर रहे हैं, जिसका फायदा उठाकर जालसाजों ने ठगी और ब्लैक मार्केटिंग का खेल शुरू कर दिया है।

दैनिक भास्कर की पड़ताल में सामने आया कि कई फर्जी वेबसाइट और इंस्टाग्राम पेजों पर मनमाने दामों और डॉलर में टिकट बेचे जा रहे हैं।

Viagogo पर 2 टिकट ₹9,953 में, Ticombo पर डॉलर में चल रहा खेल

भास्कर की पड़ताल में पता चला कि ऑनलाइन टिकटिंग वेबसाइट Ticombo पर भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट डॉलर में लिस्ट किए गए हैं।

  • वेस्ट गैलरी: 65 डॉलर (लगभग ₹5,400)
  • अपर स्टैंड: 105 डॉलर (लगभग ₹8,700)
  • लोअर स्टैंड: 106 डॉलर (लगभग ₹8,800)

इसी तरह Viagogo वेबसाइट पर ईस्ट लोअर सेक्शन की दो टिकट की कीमत ₹9,953 तक दिखाई जा रही है, जिसमें ₹1,466 डिलीवरी चार्ज और ₹264 टैक्स जोड़ा गया है। इसके अलावा StubHub जैसी वेबसाइट्स पर भी टिकट उपलब्ध कराने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी वैधता और डिलीवरी की कोई गारंटी नहीं है।

इंस्टाग्राम पर ₹7 हजार में टिकट; रात 1 बजे बुलाया

सोशल मीडिया पर भी कालाबाजारी का खेल खुलेआम चल रहा है।

  • Instagram पेज (‘Everything in Indore’): सेकंड फ्लोर की टिकट ₹5,000 और फर्स्ट फ्लोर की टिकट ₹7,000 में देने का दावा किया जा रहा है। संपर्क करने वाले युवाओं को रात करीब 1 बजे डिलीवरी के लिए बुलाया जा रहा है।
  • Facebook पेज (‘Traders Den’): मात्र ₹500 में टिकट देने का दावा किया जा रहा है, जबकि MPCA द्वारा तय शुरुआती दर ही ₹1,000 है।

एमपीसीए के सीईओ बोले- मामले में शिकायत करेंगे

इंदौर में ऑनलाइन टिकट बिक्री के मामले में एमपीसीए के सीईओ रोहित पंडित ने कहा कि जब भी इस तरह टिकट बेचे जाने की जानकारी मिलती है, एमपीसीए की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है। इस मामले में भी शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

क्राइम ब्रांच का खुलासा: फर्जीवाड़े के तार पश्चिम बंगाल से जुड़े

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बड़े मैचों का फायदा उठाकर ठग फर्जी प्रोफाइल और वेबसाइटें बना लेते हैं।

  • तकनीकी जांच: साइबर टीम को शुरुआती जांच में संदिग्ध मोबाइल नंबरों के लोकेशन कोलकाता और पश्चिम बंगाल से मिले हैं।
  • मेटा को पत्र: क्राइम ब्रांच ने 22 फर्जी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कराने के लिए ‘मेटा’ (Meta) को पत्र लिखा है।

अलर्ट: इन 3 बातों का खास ध्यान रखें

  • एडवांस न दें: ठग अकसर 20 से 25% एडवांस मांगते हैं और फर्जी ई-मेल या व्हाट्सएप लिंक भेजकर गायब हो जाते हैं।
  • APK फाइल डाउनलोड न करें: किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजी गई APK फाइल या लिंक पर क्लिक न करें, इससे फोन हैक हो सकता है।
  • आधिकारिक सोर्स का ही इस्तेमाल करें: टिकटों से जुड़ी सही जानकारी केवल MPCA की आधिकारिक वेबसाइट या District App पर ही देखें।

—————————————-

यह खबर भी पढ़ें

इंदौर में इंडिया-वेस्टइंडीज मैच, 1500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

इंदौर के होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर को होने वाले भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर इंदौर पुलिस ने सुरक्षा घेरा मजबूत कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा के साथ अपराधियों पर नजर रखने के लिए फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए चैन स्नैचिंग, चाकूबाजी और अन्य अपराधों में शामिल बदमाशों के फोटो सिस्टम में अपडेट किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *