![]()
पंजाब में बिजली के ज्यादा बिल और 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सब्सिडी नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सरकार ने ऐसे 63,702 उपभोक्ताओं की पहचान की है, जिन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिल पाया था। बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंध ने चंडीगढ़ में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीटर रीडर्स की हड़ताल के दौरान इन उपभोक्ताओं को औसत खपत के आधार पर बिल भेजे गए थे। इस वजह से मई और जून की 300 यूनिट तक की मुफ्त बिजली की सब्सिडी बिल में नहीं जुड़ पाई। अब इन सभी उपभोक्ताओं के बिल नए सिरे से तैयार किए जाएंगे। सरकार अगले तीन वर्किंग डे में नए बिल जारी करेगी और मई-जून की सब्सिडी का लाभ देगी। वहीं, जिन उपभोक्ताओं ने पहले ही बिल जमा कर दिया है, उनका एडजस्टमेंट अगले बिल में किया जाएगा। ज्यादा बिल आने की शिकायतों के लिए सरकार विशेष हेल्पलाइन भी शुरू करेगी, जहां 20 कर्मचारियों की टीम शिकायतों का समाधान करेगी। अब 6 पॉइंट में पढ़िए मंत्री ने क्या कहा…
Source link
पंजाब में दोबारा आएंगे बिजली बिल:63 हजार से ज्यादा को 300 यूनिट मुफ्त मिलेंगी, मंत्री बोले- हेल्पलाइन नंबर भी शुरू होगा
