Headlines

ऊना कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी घोषित:13 उपाध्यक्ष और 24 महासचिव बनाए, डिप्टी सीएम विशेष आमंत्रित सदस्य




हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार के अनुमोदन के बाद ऊना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बनाई गई इस जंबो कार्यकारिणी में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की गई है। नई टीम में 13 उपाध्यक्ष, 24 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष, 16 सचिव, 2 मीडिया कोऑर्डिनेटर और 14 एग्जीक्यूटिव मेंबर नियुक्त किए गए हैं। डिप्टी सीएम और विधायकों को मिली विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगह दी गई है। नई कार्यकारिणी में जिले के तमाम दिग्गज नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है, जो संगठन को रणनीतिक रूप से दिशा देंगे। जानिए पूरी कमेटी के बारे में प्रमुख चेहरे: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, गगरेट के विधायक राकेश कालिया, कुटलैहड़ के विधायक विवेक कुमार, और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन कुमार बबलू। पूर्व जन प्रतिनिधि: पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार और पूर्व विधायक सतपाल रायजादा सहित जिले के सभी पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व जिला अध्यक्ष। स्थानीय निकाय प्रतिनिधि: जिला परिषद ऊना के पूर्व अध्यक्ष/पार्षद, नगर निगम के चेयरमैन/काउंसलर, बीडीसी (BDC) व नगर पंचायत के अध्यक्ष/पार्षद और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची में शामिल किया गया है। ये हैं नए पदाधिकारीृ 13 उपाध्यक्ष (Vice Presidents): विपिन राणा (बाथू), जोगिंदर मिन्हास (धमांदरी), लेखराज भारती (अरलू), जसपाल जस्सा (भदसाली), राजेंद्र पाल (देहला), सुदेश कुमारी (ललड़ी), कपूर दीन (सपोरी), एसएन शुक्ला (जलग्रां), गुरमेल सिंह (गगरेट), राम आसरा शर्मा (बल्ह), राजेंद्र ठाकुर (अजनौली), अच्छर बीबी (घरबासड़ा) और रमेश ठाकुर (बहडाला)। 24 महासचिव पंकज कुमार (बुडवार), मनीष शर्मा नंगल (सलांगड़ी), दिलबाग सिंह (चलोला), सुभद्रा देवी (धरमपुर), रमेश (बहडाला), संदीप कुमार शर्मा (हलेड), प्रवीण कुमारी (किन्नू), राकेश कतनोरिया (अंब), शफेट मोहम्मद (धार गुजरा), हरदेव सिंह (गिंडपुर मलौन), गुरमीत सिंह (दौलतपुर), प्रदीप कुमार (मावा कोहला), धर्मवीर ठाकुर (गगरेट), विनोद कुमार (घालूवाल), अश्विनी दत्ता (खड्ड), विजय आंगरा (ऊना), रोहित ठाकुर (कुठेड़ा जसवाला), अजय पाल सिंह (कलोह), चरनी देवी (करियाला), संजय ठाकुर (त्यासर), महेंद्र सिंह (लठियानी), कंचन रानी (डंगोली), गोपाल सैनी (पनोह) और तिलकराज सैनी (ऊना)। कोषाध्यक्ष : बृजेश डोगरा (पिरथीपुर)। मीडिया कोऑर्डिनेटर : महेश राणा (नंगल सलांगड़ी) और सुरेश कुमार (जरोला)। 16 सचिवों की भी हुई नियुक्ति संगठन के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिन 16 सचिवों की नियुक्ति हुई है, उनमें शामिल हैं। सुनीता कुमारी (दुलहैड), शाम लाल (देहला लोअर), योगराज खंडवाल (खानपुर), प्रकाश चंद (चकसराय), श्याम चड्ढा (सिंगा), अनीता रानी (डंगोह), बिहारी लाल (थानाकलां), रघु दत्त (चुरूडू), भानु प्रताप जसवाल (कलोह), जसबीर कौर (बीनेवाल), कुशल कुमार बांका (बडसाला), आशीष शर्मा (ऊना), अशोक कुमार सैनी (अरनियाला), नरेश कुमारी (दुलहैड), दलविंदर सिंह (भद्रकाली) और अनिता कुमारी (डंगोह खास)। “बूथ स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, छूटे कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा मान-सम्मान” — देशराज गौतम जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने नई टीम की घोषणा पर खुशी जाहिर करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। इस नई और ऊर्जावान जिला टीम के सामूहिक प्रयासों से कांग्रेस संगठन जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत व सशक्त होगा। जिन समर्पित साथियों को इस बार कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिल पाया है, उन्हें निराश होने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। कांग्रेस एक बड़ा परिवार है; सभी मेहनती कार्यकर्ताओं को आने वाले समय में उनकी क्षमता, वफादारी और योगदान के अनुरूप उचित मान-सम्मान व बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *