![]()
मोगा जिले की बाघापुराना पुलिस ने चोरी की एक बिना नंबर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को थाना बाघापुराना में तैनात एएसआई चरणजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त पर थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने सूचना दी कि सेहरू खान (निवासी हाकम सिंह वाला) और सतनाम सिंह उर्फ सत्तू (निवासी जैमलवाला) मोटरसाइकिल चोरी के आदी हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पकड़ा मुखबिर ने बताया कि दोनों आरोपी चोरी की एक बिना नंबर मोटरसाइकिल लेकर चन्नूवाला रोड बाघापुराना से कोटकपूरा रोड बाईपास की ओर आ रहे हैं। इस सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस ने तुरंत संबंधित स्थान पर नाकाबंदी की और दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों के फिंगर प्रिंट भी लिए हैं। इस संबंध में थाना बाघापुराना में एफआईआर नंबर 228, दिनांक 24 अगस्त 2026 को बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192, 181, 196, 129 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
Source link
मोगा में चोरी की बाइक के साथ 2 गिरफ्तार:बिना नंबर बजाज सीटी-100 बरामद, पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा; फिंगरप्रिंट लिए
