![]()
कांकेर में आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया गया है। कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देश पर ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन, खाद्य और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों के 24 नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। नरहरपुर, चारामा, कांकेर, पखांजूर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़ और दुर्गूकोंदल क्षेत्रों में मिठाई निर्माण केंद्रों, मिठाई दुकानों, कन्फेक्शनरी थोक विक्रेताओं, किराना दुकानों और होटलों की जांच की जा रही है। मिठाई, दूध-पनीर समेत 24 सैंपल लिए जिला अभिहित अधिकारी सुस्मित देवांगन के अनुसार, जांच टीम ने मिठाई, पनीर, दूध, दही, नमकीन और घी समेत अलग-अलग खाद्य पदार्थों के 24 नमूने लिए हैं। इन्हें परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजा गया है। रिपोर्ट में कोई नमूना अमानक पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 3 प्रतिष्ठानों पर प्रकरण दर्ज जांच के दौरान बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार करने और एक्सपायरी खाद्य सामग्री बेचने के आरोप में तीन खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनियमितता मिलने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। अखाद्य रंग और अखबार में खाद्य सामग्री रखने से बचने की हिदायत औचक निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को परिसर में साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का इस्तेमाल नहीं करने और स्वच्छ पेयजल का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सामग्री को अखबारी कागज में रखने या परोसने से भी बचने की हिदायत दी गई है। उपभोक्ताओं से भी सतर्क रहने की अपील खाद्य विभाग ने लोगों से खुली और अमानक खाद्य सामग्री खरीदने से बचने की अपील की है। अधिक रंग वाली मिठाइयों का सेवन नहीं करने और कोई भी खाद्य पदार्थ खरीदने से पहले लेबल, निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि जरूर जांचने की सलाह दी गई है।
Source link
कांकेर में त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा:24 खाद्य सैंपल जांच के लिए भेजे,3 दुकानों पर केस,मिठाई दुकानों,होटल और किराना प्रतिष्ठानों की जांच
