Headlines

जहानाबाद में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने युवक से की मारपीट:जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश; 20 मिनट सड़क पर हंगामा, पुलिस पहुंची




जहानाबाद शहर के हॉस्पिटल मोड़ के पास मंगलवार देर रात स्कॉर्पियो सवार चार-पांच युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने का प्रयास भी किया। घटना के दौरान करीब 20 मिनट तक सड़क पर हंगामा होता रहा, जिससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। जबरन गाड़ी में बैठाने का किया प्रयास प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो सवार युवक पहले पीड़ित को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे थे। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बीच सड़क पर ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर आसपास के राहगीर और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। डायल-112 की टीम पहुंची मौके पर घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो सवार युवकों से पूछताछ की। कुछ देर बाद पुलिस की एक अन्य गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद घायल युवक को थाने ले जाया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *