Headlines

नवविवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला:सागर से रक्षाबंधन पर दमोह मायके आई थी, शादी छह महीने पहले हुई थी




दमोह जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र में 21 साल की एक नवविवाहिता का शव जंगल में पेड़ से लटका मिला। यह जामुन गांव से 20 किलोमीटर दूर की घटना है। मृतक की पहचान सोनम पति संदीप ठाकुर के रूप में हुई, जो सागर जिले के जरुआ की रहने वाली थी। सोनम रक्षाबंधन पर अपने मायके जामुन गांव आई थी। उसकी शादी छह महीने पहले 12 मई को संदीप से हुई थी। शुक्रवार को ससुराल वाले उसे लेने आए थे, शनिवार को उसे ससुराल जाना था। शुक्रवार रात 12 बजे तक सोनम घर पर थी, फिर लापता हो गई। शनिवार शाम 4 बजे दरौली गांव के पास जंगल में उसका शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने सोशल मीडिया फोटो से उसकी पहचान की। शव तेंदूखेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। रविवार सुबह पैनल से पोस्टमार्टम होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने घटना का कारण अज्ञात बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *