Headlines

33 KV हाईटेंशन टावर पर चढ़ा युवक:सूरजपुर में घंटों बाद खुद सुरक्षित नीचे उतरा, मानसिक रूप से है अस्वस्थ




सूरजपुर जिले के चांदनी-बिहारपुर क्षेत्र के नवगई चौक के पास मंगलवार को एक युवक 33 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर बैठा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घंटों तक चले घटनाक्रम के बाद युवक खुद सुरक्षित नीचे उतर आया। जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह अचानक बिजली के टावर पर चढ़ गया और काफी देर तक ऊपर ही बैठा रहा। हाईटेंशन तारों के बेहद करीब होने के कारण मौके पर मौजूद लोगों में अनहोनी की आशंका बनी रही। लोगों ने नीचे उतरने के लिए समझाया युवक को टावर पर चढ़ा देखकर स्थानीय लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह घंटों तक टावर पर ही बैठा रहा। घटना की जानकारी बिजली विभाग और पुलिस को भी दी गई। खुद नीचे उतरा युवक काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद युवक ने खुद ही टावर से नीचे उतरना शुरू किया। उसके सुरक्षित जमीन पर पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *