Headlines

रायपुर में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या:अमलीडीह के स्वर्ण जयंती चौक की वारदात, विवाद के बाद आरोपी ने चाकू मारी; पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में




राजधानी में हत्या की एक और वारदात सामने आई है। न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय युवक गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक महात्मा गांधी नगर का निवासी था। घटना शनिवार रात करीब 10 से 10:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, रात के समय गौरव पर चाकू से हमला किया गया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना के दौरान क्या हुआ? विवाद किस बात को लेकर हुआ था? इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय लोगों के अनुसार माता की प्रतिमा आने के बाद नाचने की बात पर विवाद हुआ है। हालांकि अब तक इस मामलें की अधिकृत पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस न्यू राजेंद्र नगर थाना प्रभारी अजहरुद्दीन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महात्मा गांधी नगर निवासी 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी फिलहाल अज्ञात है। पुलिस उसकी पतासाजी कर रही है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है, ताकि हमलावर की पहचान की जा सके। घटना के समय गौरव के साथ कौन मौजूद था और हमला किन परिस्थितियों में हुआ?इसकी भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *