![]()
अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर बुधवार तड़के टोल टैक्स के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बिना नंबर प्लेट की थार में सवार कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से रौनाही गांव निवासी सुफियान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। टोल टैक्स को लेकर हुआ था विवाद बताया जा रहा है कि रात करीब दो बजे बिना नंबर प्लेट वाली थार टोल प्लाजा पर पहुंची थी। टोल टैक्स को लेकर वाहन सवार लोगों का कर्मचारियों से विवाद हो गया। देखते7 ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसी दौरान सुफियान को गोली लग गई। गोली चलने से टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस को सुबह मिली घटना की सूचना पुलिस के मुताबिक, टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से रात में घटना की सूचना नहीं दी गई थी। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद रौनाही पुलिस सक्रिय हुई। थानाध्यक्ष रौनाही रतन शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टोल प्लाजा और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावर थार वाहन से आए थे और वाहन पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। लिखित शिकायत का इंतजार पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस फायरिंग के कारणों और हमलावरों की पहचान करने में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक कुमार से उनके सीयूजी नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, एसपी सिटी अयोध्या चक्रपाणि त्रिपाठी का सीयूजी नंबर स्विच ऑफ मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
टोल टैक्स के विवाद में युवक को मारी गोली:अयोध्या में बिना नंबर प्लेट की थार से आए थे हमलावर; पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही
