Headlines

प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर चिप यूनिट उज्जैन में लगेगी:पारस डिफेंस 55 एकड़ जमीन पर 6,200 करोड़ का निवेश करेगी, 7 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा




मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली यूनिट उज्जैन की विक्रम उद्योगपुरी में स्थापित होने की तैयारी है। पारस डिफेंस कंपनी ने यूनिट के लिए एमपीआईडीसी से करीब 55 एकड़ जमीन मांगी है। जमीन और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भूमि पूजन की तैयारी है। एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि कंपनी उज्जैन में करीब 6,200 करोड़ रुपए का निवेश करने जा रही है। इसके लिए जमीन की प्रक्रिया चल रही है। कंपनी के अधिकारी उज्जैन आकर प्रस्तावित जमीन का निरीक्षण भी कर चुके हैं। यूनिट शुरू होने के बाद यहां से सेमीकंडक्टर चिप का निर्माण किया जाएगा। इससे उज्जैन प्रदेश में सेमीकंडक्टर निर्माण का प्रमुख केंद्र बन सकता है। चिप की जरूरत वाली देश-विदेश की कंपनियों के लिए भी उज्जैन एक अहम सप्लाई हब के रूप में विकसित होने की संभावना है। 7 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार प्रस्तावित यूनिट से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 7 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इससे उज्जैन में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े नए उद्योगों के आने की संभावना भी बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *