Headlines

लुधियाना में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की:डेढ़ साल पहले हुई थी शादी; पत्नी 6 माह की गर्भवती, बोली- शराब पीकर करता था झगड़ा




लुधियाना में घरेलू कलह के चलते आज एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान दविंदर के रूप में हुई है। वह कपड़ों में प्रेस करने का काम करता था। मामला हैबोवाल इलाके के लक्ष्मी नगर का है। मृतक की पत्नी अंजली ने बताया कि दविंदर सोमवार को शराब के नशे में घर आया था। वह उसके साथ झगड़ा करने लगा। अंजली करीब 6 महीने की गर्भवती है। उसने आरोप लगाया कि डॉक्टर की मनाही के बावजूद दविंदर उस पर दबाव बनाता था। छोटी-छोटी बातों को लेकर शक करते हुए विवाद करता था। काम पर से लौटी तो फंदे पर लटका मिला पति अंजली के अनुसार, बुधवार सुबह दविंदर ने उसे काम पर जाने के लिए कहा। वह जब काम पर जाने के बाद आधे रास्ते से वापस कमरे पर लौटी तो उसने दविंदर को फंदे से लटका हुआ देखा। पड़ोस में रहने वाली महिला और मकान मालिक की मदद से उसे नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डेढ़ साल पहले हुई थी शादी पत्नी ने बताया कि उनकी शादी को अभी करीब डेढ़ साल ही हुआ था। इससे पहले भी उनका एक दो महीने का बच्चा खराब हो चुका था। फिलहाल पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस की ओर से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *