Headlines

राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट:दिन के तापमान में गिरावट हुई; रात में छाए बादल, तेज हवा चली




राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिर्स्टबेंस का असर रविवार को भी रहेगा। आज 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। इस सिस्टम के असर से बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, 13 अक्टूबर से फिर एक कमजोर सिस्टम के एक्टिव होने से बीकानेर संभाग में बादल छाने, बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। ​पिछले 24 घंटे मौसम साफ रहा, लेकिन अधिकांश शहरों में दिन के तापमान में गिरावट होने से गर्मी कम रही। जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा, सिरोही, हनुमानगढ़ में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट हुई। मौसम के बड़े अपडेट्स रात में बदला मौसम: दिनभर मौसम साफ रहने के बाद बीकानेर,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में देर रात मौसम में बदलाव हुआ। इन जिलों में बादल छाने के साथ कई जगह तेज ठंडी हवाए चली। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, बूंदाबांदी होने से तापमान में और गिरावट हो गई। 10 शहरों का तापमान 20 डिग्री से नीचे: राजस्थान में दिन में गर्मी कम होने के साथ ही रात में भी ठंडक बढ़ने लगी है। शनिवार को 10 शहरों का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ठंडा इलाका उदयपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगे कैसा रहेगा मौसम: 12 अक्टूबर को भी इन एरिया में बादल छाने की संभावना है। 13 अक्टूबर को फिर एक कमजोर सिस्टम बनेगा, जिसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिलों बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। आज कहां बारिश की संभावना



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *