गिरिडीह | समक्ष पपरवाटांड़ स्थित सीसीएल मैदान में 8 दिनों से धरना दे रहे किसानों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि धूप, बारिश, मच्छर और अंधेरे के बीच डटे रहने के बाद भी सत्ता पक्ष या विपक्ष ने उनकी सुध नहीं ली।संरक्षक घनश्याम पंडित व संयोजक दासो मुर्मू ने कहा कि जब तक मौजा के रजिस्टर-2 की प्रमाणित प्रतियां, उत्तराधिकारियों के नाम जमाबंदी, जमीन की ऑनलाइन एंट्री, लगान रसीद और किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलती, आंदोलन जारी रहेगा।
Source link
आठ दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने सीएम और नेता प्रतिपक्ष का पुतला फूंका
