Headlines

आढ़ती सौरव जैन के अपहरण-मारपीट पर फूटा गुस्सा:होशियारपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर जैन सभा ने घेरा थाना, 2 दिन में कार्रवाई का भरोसा




होशियारपुर के मुकेरियां में आढ़ती सौरव जैन के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में रोष है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर जैन सभा और शहरवासियों ने पुलिस स्टेशन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध मार्च निकालकर पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। सौरव जैन मुकेरियां के वार्ड नंबर 8 स्थित बनिया मोहल्ले के निवासी हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि वह अनाज मंडी में एजेंट का काम करते हैं और पंजधेरा कलां में उनका शैलर है। 22 अगस्त की शाम करीब 6 बजे वह शैलर से कार में घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उनकी कार रोककर रॉड से हमला किया और मारपीट के बाद उन्हें जबरदस्ती अपनी कार में ले गए। पुलिस ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन सौरव जैन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकलकर घर पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने उनके बयान के आधार पर नीतीश शर्मा समेत 8 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस राजनीतिक दबाव में कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने दो दिन में जांच पूरी कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *