![]()
ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी लेते एडिशनल डीसीपी वरुण कुमार सिंह।
रक्षाबंधन पर्व पर गाजियाबाद में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने आज डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 28 अगस्त की रात 8 बजे तक लागू रहेगी। डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसन ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और आ
.
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ले लें और निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें। पुलिस का कहना है कि व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखना और लोगों को जाम से बचाना है।
सामान्य वाहनों के लिए ये होंगे वैकल्पिक रास्ते
गाजियाबाद और दिल्ली की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ जाने वाले सामान्य सवारी वाहनों के चालक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए NH-9 या दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सकेंगे।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि डायवर्जन के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें, ताकि मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव नियंत्रित रखा जा सके।
मालवाहक वाहनों के लिए NH-9 पूरी तरह बंद
रक्षाबंधन के दौरान मालवाहक वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है। गाजियाबाद और दिल्ली की ओर से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और लखनऊ की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के मालवाहक वाहन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
डायवर्जन अवधि में NH-9 पर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस की अपील
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रक्षाबंधन के दौरान अनावश्यक रूप से सड़क किनारे वाहन पार्क न करें। यात्रा से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी रखें और यातायात नियमों का पालन करें।
पुलिस ने कहा कि त्योहार पर लोगों का सफर सुरक्षित और सुगम रहे, यही प्राथमिकता है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में वाहन चालक पुलिस का सहयोग करें और डायवर्जन प्लान के मुताबिक ही यात्रा करें।
