Headlines

बुरहानपुर में मावा-मिठाई की दुकानों पर छापे:32 हजार का माल जब्त, भोपाल लैब भेजे गए कई खाद्य पदार्थों के सैंपल




बुरहानपुर में त्योहारों के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में दूध, मावा और मिठाई की दुकानों पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान डोईफोड़िया की एक होटल से 100 किलो मावा जब्त किया गया। जब्त मावे की अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही अलग-अलग दुकानों से मावा और मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संगम होटल से 100 किलो मावा जब्त खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने डोईफोड़िया स्थित संगम होटल का निरीक्षण किया। यहां से मावा, पनीर और घी के नमूने लिए गए। जांच के दौरान टीम ने 100 किलो मावा जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 32 हजार रुपए आंकी गई है। विभाग ने मौके से लिए गए खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। इन दुकानों से भी लिए गए नमूने खकनार की भगवती बीकानेर स्वीट्स और कैलाश होटल से मावे के नमूने लिए गए। इसके अलावा सद्गुरु होटल से मावा का सैंपल लिया गया। डेडतलाई स्थित महाकाल होटल एवं रेस्टोरेंट से मावा रोल और नमकीन के नमूने लिए गए, जबकि खेतेश्वर बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक और मावा जांच के लिए भेजा गया है। भोपाल की लैब में होगी जांच खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को भोपाल स्थित खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता और मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं। मानक से कम गुणवत्ता मिलने पर होगी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश डावर ने बताया कि अभियान का उद्देश्य लोगों को गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि कोई नमूना अवमानक पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 और नियम 2011 के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *