![]()
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को अररिया कॉलेज परिसर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ थीम पर युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभासी माध्यम से जुड़कर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में खेलो इंडिया डायलॉग और युवा कनेक्ट कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने, विभिन्न खेल गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने और देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज परिसर में टीचर-स्टूडेंट रहे मौजूद प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के लिए कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रोफेसर डॉ. रामदयाल पासवान के निर्देशन में किया गया। सहायक प्रधान अध्यापक सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी शम्स परवेज भी इस दौरान उपस्थित थे। शम्स परवेज ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ के माध्यम से युवाओं को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने का संदेश दिया। उन्होंने जोर दिया कि युवाओं को अपनी रुचि के किसी भी खेल में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करता है। युवाओं को कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक परवेज ने आगे कहा कि युवा पीढ़ी को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ सामाजिक और राष्ट्रीय दायित्वों को भी निभाना है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को उनके कर्तव्यों, प्रतिभा और संभावनाओं के प्रति जागरूक करते हैं। छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही ताकि युवाओं को खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जा सके।
Source link
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 'खेलो इंडिया डायलॉग' कार्यक्रम:पीएम मोदी ने छात्रों से किया संवाद, युवाओं को कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक
