Headlines

मानसिक बीमार व्यक्ति नदी में कूदा:बांदा में तीन लोगों ने जान जोखिम में डालकर बचाया




बांदा जनपद के तिंदवारी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे बेंदा घाट स्थित यमुना पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति ने अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। नीचे मौजूद तीन लोगों ने जान जोखिम में डालकर उसे 15-20 मिनट के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के शैमरी गांव निवासी छोटेलाल (पुत्र जगतपाल) मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका ग्वालियर में इलाज चल रहा है। बचाव के बाद उन्हें तिंदवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। छोटेलाल गुरुवार को अपने इलाज के लिए फतेहपुर जा रहे थे। उन्हें तिंदवारी में रिसीव करने के लिए फतेहपुर जिले के दत्तौली निवासी श्याम सिंह (पुत्र विजय बहादुर सिंह) भी आ रहे थे। बताया गया कि छोटेलाल बस से बेंदा पुल के पहले उतर गए और पुल पर पहुंचकर अचानक यमुना नदी में कूद गए। उनके साथ मौजूद रिश्तेदारों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे कूद गए। घटना के दौरान नदी के नीचे मौजूद छेद्दू प्रसाद, आले और रामसनेही ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शी छेद्दू ने बताया कि वे नीचे मौजूद थे, तभी ऊपर से किसी के नदी में कूदने की आवाज सुनाई दी। व्यक्ति को पानी में देखकर तीनों उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। करीब 15-20 मिनट की मशक्कत के बाद छोटेलाल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव के बाद छोटेलाल को तिंदवारी अस्पताल ले जाया गया और उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस के मुताबिक, इस घटना में कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। बेंदा घाट चौकी पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *