Headlines

नेपाल बाढ़-मंडी के लापता लोगों के लिए हेल्पडेस्क शुरू:ADC बोले-परिजन प्रशासन को दें सूचना; SDM ऑफिस में भी करें रिपोर्ट




नेपाल में 26 अगस्त को आई बाढ़ के बाद मंडी जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों की सहायता के लिए विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया है। जिला प्रशासन ने जिले के उन लोगों के परिजनों से तत्काल सूचना देने की अपील की है, जो नेपाल में फंसे हुए हैं, लापता हैं या उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी प्रियांशु खाती ने बताया कि परिजन बिना देरी किए जिला प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। इसके अतिरिक्त, लापता व्यक्ति की रिपोर्ट अपने नजदीकी उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय में भी दर्ज करवाई जा सकती है। यह व्यवस्था जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से शुरू की गई है। प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी सूचनाओं को एकत्र कर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रभावित अथवा लापता लोगों की खोजबीन, राहत, बचाव और आवश्यक सहायता समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाना है। आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर करें संपर्क जिला प्रशासन ने लोगों से नेपाल में फंसे या लापता परिजनों की जानकारी तुरंत साझा करने का आग्रह किया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के लैंडलाइन नंबर 01905-226201, 01905-226202, 01905-226203 और 01905-226204 भी जारी किए गए हैं। मोबाइल नंबर 85447-71889 और ईमेल ddma-man-hp@gov.in पर भी सूचना दी जा सकती है। प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेगी सरकार अतिरिक्त उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के लापता होने या संपर्क न हो पाने की स्थिति में तुरंत सूचना दें, ताकि संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर समय पर आवश्यक मदद पहुंचाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *