Headlines

हरदोई में विवाहिता की मौत:मायके वालों ने लगाया दहेज के लिए मारपीट का आरोप: दिल्ली से गांव लाई गई थी




हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, सायरा की दिल्ली में ससुराल वालों ने पिटाई की थी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। बुधवार रात करीब 8:30 बजे पिहानी सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। 2022 में हुई थी शादी पिता शरीफ के मुताबिक, सायरा की शादी साल 2022 में बघौली क्षेत्र के धनेउरा निवासी आरिफ से हुई थी। उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास-ससुर, देवर और दो ननद दहेज की मांग को लेकर सायरा को परेशान करते थे। मारपीट के बाद हुआ था गर्भपात शरीफ ने आरोप लगाया कि पहले भी सायरा के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसका गर्भपात हो गया था। इस मामले में पुलिस में केस भी दर्ज हुआ था। बाद में रिश्तेदारों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। इसके बाद पति सायरा को अपने साथ दिल्ली ले गया था। पांच दिन पहले मारपीट की मिली जानकारी पिता ने बताया कि करीब पांच दिन पहले उन्हें दिल्ली में सायरा के साथ मारपीट किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद बुधवार सुबह वह सायरा को दिल्ली से अपने गांव ले आए। गांव पहुंचने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। लखनऊ ले जाने की तैयारी के दौरान बिगड़ी हालत परिजन सायरा को पिहानी सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ रेफर कर दिया। पिता के अनुसार, लखनऊ ले जाने के लिए पैसे का इंतजाम किया जा रहा था। इसी दौरान सायरा की हालत और बिगड़ गई। परिजन उसे दोबारा पिहानी सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां रात करीब 8:30 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी वजह घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि विवाहिता की मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। परिजनों के आरोपों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *