Headlines

त्योहारों पर अलवर से जयपुर-रेवाड़ी के लिए स्पेशल ट्रेन:जयपुर से अलवर होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी; आज शाम से मिलेगी सुविधा




अलवर में त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए जयपुर-रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। यह ट्रेन अलवर होकर चलेगी, जिससे अलवर के यात्रियों को जयपुर और रेवाड़ी के बीच सफर के लिए अतिरिक्त ट्रेन की सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 09719 जयपुर-रेवाड़ी अनारक्षित स्पेशल 27 अगस्त को शाम 4:30 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 10 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। ट्रेन अलवर स्टेशन पर रात 7:46 बजे पहुंचेगी और 7:49 बजे रवाना होगी। जयपुर से रेवाड़ी के बीच यह ट्रेन गांधीनगर जयपुर, जगतपुरा, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, खैरथल और बावल सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। वहीं ट्रेन संख्या 09720 रेवाड़ी-जयपुर अनारक्षित स्पेशल 28 अगस्त को सुबह 5 बजे रेवाड़ी से रवाना होगी। यह ट्रेन सुबह 6 बजे अलवर पहुंचेगी और 6:03 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद राजगढ़, बांदीकुई और दौसा होते हुए सुबह 9:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। रेलवे के अनुसार जयपुर-रेवाड़ी वाली स्पेशल ट्रेन में 9 साधारण श्रेणी और 2 गार्ड डिब्बों समेत कुल 11 डिब्बे होंगे। त्योहारों के समय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह अतिरिक्त सेवा यात्रियों के लिए उपयोगी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *