Headlines

पंजाब- गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर युवक ने सुसाइड किया:अबोहर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, मां बोली- गहने और कैश भी ले गई




फाजिल्का में गर्लफ्रेंड के छोड़ने पर युवक ने सुसाइड कर लिया। 2 साल से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप रह रहे थे। युवक की मां का आरोप है कि महिला जाते समय घर में रखा कैश, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गई। परिवार के मुताबिक, इस घटना के बाद युवक सदमे में था और लगातार तनाव में रहने लगा। इसके बाद उसने घर में रखा जहर पील लिया। मां ने महिला पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है। लिव-इन पार्टनर के जाने के बाद परेशान था युवक
युवक गुरदत्ता अबोहर के गांव रत्ता टिब्बा में अपनी बुजुर्ग मां लखविंदर कौर के साथ रहता था। वह मेहनत-मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था। मां के मुताबिक, वह करीब दो साल से एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। हाल ही में महिला अचानक उसे छोड़कर चली गई। मां का आरोप- सामान भी साथ ले गई
गुरदत्ता की मां ने आरोप लगाया कि महिला घर से जाते समय नकदी, सोने के गहने और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गई। इस घटना के बाद उसका बेटा काफी परेशान रहने लगा और मानसिक तनाव में चला गया। स्प्रे निगली, अस्पताल में तोड़ा दम
परिवार के मुताबिक, इसी परेशानी के चलते गुरदत्ता ने 24 अगस्त को जहरीली स्प्रे निगल ली। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां गुरुवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहले भी हो चुकी थी शादी
गुरदत्ता की पहले शादी हुई थी, लेकिन उसकी पत्नी को दौरे पड़ते थे। इसके चलते दोनों परिवारों की सहमति से पत्नी अपने मायके चली गई थी। इस शादी से गुरदत्ता की कोई संतान नहीं थी। मां बोली- महिला पर सख्त कार्रवाई की जाए
गुरदत्ता अपनी बुजुर्ग मां का एकमात्र सहारा था। बेटे की मौत के बाद मां ने पुलिस प्रशासन से महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। घटना की सूचना थाना कबरवाला पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *