Headlines

पानीपत में ₹1 लाख रिश्वत लेते लेडी सेक्रेटरी अरेस्ट:₹7 लाख पहले ले चुकी; शिकायतकर्ता ठेकेदार ने बनाई हुई थी बहन, 5 दिन पहले कोथली भी भेजी




हरियाणा के पानीपत जिले में करनाल ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला ग्राम सचिव को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। महिला सचिव की पहचान किरण निवासी गांव जीतगढ़ के रूप में हुई है। टीम ने उसे सरकारी क्वार्टर से ही 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ अरेस्ट किया। आरोप है कि साल 2024 में किए हुए 30 लाख रुपए के काम के बिल को लटकाकर ठेकेदार को परेशान किया जा रहा था। सात लाख रुपए वह पहले ही ले चुकी थी। अब एक लाख और मांग रही थी। खास बात यह है कि आरोपी महिला ग्राम सचिव को शिकायतकर्ता ठेकेदार ने पिछले करीब डेढ़ साल से बहन बनाया हुआ था। पांच दिन पहले उसने सावन की कोथली भी आरोपी को भेजी थी। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *