Headlines

श्यामपुर अस्पताल की ओपीडी में छत का प्लास्टर गिरा:ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक दांगी घायल, 40 साल पुराना है भवन




सीहोर जिले के श्यामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को ओपीडी के दौरान छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। हादसे में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अभिषेक दांगी के हाथ में चोट आई है। घटना के समय कमरे में मरीज भी मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ। घटना ओपीडी रूम की है। डॉक्टर अभिषेक दांगी और डॉक्टर राहुल मरीजों को देख रहे थे। इसी दौरान छत का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर नीचे गिर गया। छत से पानी भी टपक रहा था। प्लास्टर गिरने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 40 साल पुराना है अस्पताल भवन जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन करीब 40 साल पुराना है और जर्जर हालत में है। छत और दीवारों का प्लास्टर कई जगह से उखड़ रहा है। बारिश के दौरान भवन में सीलन और पानी टपकने की समस्या भी बनी हुई है। इससे मरीजों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। श्यामपुर बीएमओ डॉ. नवीन मेहर ने बताया कि अस्पताल भवन 40 साल पुराना है। इसे गिराने के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है। नए भवन का निर्माण कार्य चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *