Headlines

बिलासपुर में सावन उत्सव, 400 महिलाओं ने दिखाया टैलेंट:डांस-गायन से लेकर रैंप वॉक तक दिखा उत्साह, स्वर्णिमा ग्रुप ने मारी बाजी




बिलासपुर में सावन उत्सव का लगातार दूसरे साल भव्य समापन हुआ। इस आयोजन में करीब 400 महिलाओं ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने डांस, गायन-कविता और रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा दिखाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में काफी उत्साह नजर आया। कार्यक्रम का आयोजन एडप्रयास की डायरेक्टर ममता पांडेय के नेतृत्व में किया गया। करीब 5 महिला समूहों ने इसमें हिस्सा लिया। हर समूह में कम से कम 30 महिलाएं शामिल थीं। डांस, गायन और रैंप वॉक में दिखी प्रतिभा सावन उत्सव में महिलाओं को तीन श्रेणियों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इनमें डांस, सिंगिंग एवं पोएट्री और रैंप वॉक शामिल थे। फाइनल में छत्तीसगढ़ी संस्कृति से जुड़ी कई प्रस्तुतियां भी हुईं। सुआ नृत्य और शिव तांडव जैसी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान खींचा। इस आयोजन में केवल अनुभवी प्रतिभागियों को ही नहीं, बल्कि हर महिला को मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे का उत्साह भी बढ़ाया। स्वर्णिमा ग्रुप बना विजेता प्रतियोगिता के अलग-अलग वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सोलो डांस में रजनी और ग्रुप डांस में रिमझिम ग्रुप ने पहला स्थान हासिल किया। गायन में श्रुति थवाईत और रैंप वॉक में अंशु प्रथम रहीं। पूरे आयोजन के प्रदर्शन और सहभागिता के आधार पर स्वर्णिमा ग्रुप को विजेता घोषित किया गया। विजेता समूह को 50 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। साइबर सुरक्षा की भी दी जानकारी कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग की ओर से साइबर अवेयरनेस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। डीएसपी और अन्य अधिकारियों ने महिलाओं को साइबर सुरक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *