Headlines

पंचकूला में चलते ट्रक से कूदा ड्राइवर:शराब के संदेह में पुलिस ने रोका; सिपाही को दिया धक्का, स्पोर्टस आइटम के बिल पर मिली शराब




हरियाणा के पंचकूला में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को चकमा देकर भागे एक ट्रक ड्राइवर ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को दबोच लिया है। सिर में चोट लगने के कारण उसे सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक के केबिन में बैठे सिपाही को आरोपी ड्राइवर ने धक्का देकर गिराने का प्रयास किया। ट्रक ड्राइवर के कूदने के बाद सिपाही ने स्टेयरिंग संभाला और ट्रक को साइड में लगाया। सिपाही की सूझबूझ से बेकाबू ट्रक को समय रहते रोक लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बाद में ट्रक की तलाशी में 240 पेटी शराब मिली है, जिसे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लेकर जा रहा था। अब जानिए किस प्रकार हुई पूरी घटना…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *