![]()
जिले में स्वाइन फ्लू के 38 नए मरीज मिले हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़कर 178 हो गई। सभी का घर में इलाज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। संदिग्ध मरीजों की जांच के लिए जिला अस्पताल को किट उपलब्ध करा दी गई हैं। इसमें स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटव होने पर आरटीपीसीआर जांच होगी। यदि इसमें भी रोगी से लिया गया नमूना पॉजिटिव आता है तो रोगी को स्वाइन फ्लू पीड़ित माना जाएगा। एक बार में 25 नमूनों की जांच
जिला अस्पताल के स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी डॉ. असद ने बताया कि दिशा-निर्देशों के अनुसार 200 दवाएं टैमी फ्लू की सुरक्षित रखी हैं। इसमें 100 दवाएं आईसीयू में हैं और बाकी 100 स्टोर में रखी गई हैं। मरीज को दवा तभी दी जाएगी, जब रोगी रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी और उनमें गंभीर लक्षण होंगे। रैपिड किट में एक बार में 25 नमूनों की जांच की जाती है। आईसोलेशन वार्ड बनाया गया
सीएमएस डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि अस्पताल की छठी मंजिल पर दस बेड का आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। हालांकि अभी तक कोई भी रोगी भर्ती नहीं हुआ है। उन्होंने कहा लोगों को स्वाइन फ्लू से घबराने की नहीं बल्कि जागरूक रहने की आवश्यकता है।
Source link
नोएडा में स्वाइन फ्लू के 38 नए मरीज:संख्या बढ़कर पहुंची 178, जिला अस्पताल में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना
