Headlines

रूपनगर जिला जेल में रक्षाबंधन पर भावुक हुए भाई-बहन:बहनों ने कैदियों की कलाई पर बांधी राखी; 600 तक राखियां बांधने की उम्मीद




जिला जेल रूपनगर में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और भावनाओं के बीच मनाया गया। इस दौरान जेल में बंद कैदियों से मिलने पहुंचीं उनकी बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके सुखी जीवन की कामना की। जेल प्रशासन की ओर से इस विशेष मुलाकात के लिए सुरक्षा के साथ जरूरी इंतजाम किए गए थे। जेल अधीक्षक बोले- समान्य दिनों में इस तरह की मुलाकात संभव नहीं जेल अधीक्षक हरजोत सिंह कलेर ने बताया कि सामान्य दिनों में इस तरह की मुलाकात संभव नहीं होती। रक्षाबंधन को देखते हुए कैदियों की बहनों के लिए विशेष मुलाकात की व्यवस्था की गई। जेल परिसर में राखियों और मिठाइयों का भी इंतजाम किया गया, ताकि बहनों को परेशानी न हो। विशेष मुलाकात का सिलसिला सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहा। अधीक्षक के अनुसार, इस बार करीब 500 से 600 राखियां बांधे जाने की उम्मीद है। कई बहनें भाइयों से मिलकर भावुक हो गईं। भाइयों ने भी बहनों को उनकी रक्षा का भरोसा दिलाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *