![]()
अमृतसर में 21 साल के निहंग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। निहंग की लाश बाबा बकाला के सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से मिली। उसकी छाती और हाथ पर गोलियों के निशान दिखे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। निहंग शुक्रवार को रक्खण पुण्या मेले में शामिल होने आया था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर लाश को अस्पताल भिजवाया। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या से पहले राजा किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार वह किसके साथ था। वहीं निहंग की मां ने कहा कि वही हमारा सहारा था। उसकी 2 बहनों की जल्द शादी होने वाली है। 27 अगस्त को बाइक से मेले में आया था
मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी सरबजीत सिंह के बेटे राजा सिंह के रूप में हुई है। पिता के मुताबिक, राजा 27 अगस्त को मोटरसाइकिल से बाबा बकाला साहिब मेले में आया था। उसने अमृत छककर निहंग सिंह का बाणा पहना हुआ था। पिता ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:15 बजे राजा गुरुद्वारा साहिब से सिविल अस्पताल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नई पार्किंग के पास उसके साथ वारदात हुई। पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच
पुलिस ने घटनास्थल की जांच के दौरान राजा के सीने और हाथ पर गोली के निशान देखे। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हुई है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत दूसरे संभावित कारणों की भी जांच कर रही है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि मेले के दौरान राजा किन लोगों के संपर्क में था और वारदात से पहले उसके साथ कौन था। मां बोलीं- राजा ही परिवार की उम्मीद था
राजा की मां ने बताया कि बेटा अविवाहित था और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। राजा ही घर की उम्मीद था। पुलिस ने मोबाइल में फोटो दिखाकर मां से उसकी पहचान कराई। मां के मुताबिक, उन्हें राजा की किसी से पुरानी रंजिश की जानकारी नहीं थी। राजा की तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी होने वाली है। परिवार का बड़ा बेटा मानसिक रूप से ठीक नहीं रहता। आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें
बाबा बकाला चौकी इंचार्ज ASI विक्टर सिंह ने बताया कि माता-पिता के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। निहंग के पिता के पुलिस को दिए बयान की कॉपी… ——————————- लुधियाना में लुटेरे से भिड़ गए BJP नेता,VIDEO:उसके हाथ से पिस्टल छीना, धक्का देकर ATM से बाहर निकाला; डेढ़ लाख जमा कर रहे थे लुधियाना के साहनेवाल में ATM के अंदर BJP नेता पर पिस्टल तानकर डेढ़ लाख रुपए लूटने की कोशिश की गई। नेता ने विरोध करते हुए आरोपी की पिस्टल पकड़ ली और उसे धक्का देकर ATM से बाहर निकाल दिया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
अमृतसर में निहंग की गोली मारकर हत्या:छाती-हाथ पर मिले निशान, रक्खण पुण्या मेले में आया था; मां बोली- इकलौता सहारा था
