Headlines

छोटे भाई ने बड़े भाई की फावड़े से की हत्या:पहले साथ पी शराब, मुर्गा बनाने को लेकर हुआ विवाद




मंडला जिले के बिछिया थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की फावड़े से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, ग्राम नेवसा निवासी बाजारी मरकाम (45) और उसके छोटे भाई अनिल मरकाम (40) के बीच शराब पीने के बाद मुर्गा बनाने को लेकर विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर अनिल मरकाम ने फावड़े से बाजारी मरकाम के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बाजारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आरोपी अनिल मरकाम की बेटी ने पुलिस को दी। उसने बताया कि उसके पिता ने ही बड़े पिता की हत्या की है। सूचना मिलने पर बिछिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई की। मृतक का शव बिछिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मर्चुरी में रखा गया है। बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि रात्रि में ग्राम कोठवार-नेवसा के कोटवार ने एक व्यक्ति की हत्या की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर बाजारी मरकाम की हत्या उसके भाई अनिल मरकाम द्वारा किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है और आरोपी अनिल मरकाम की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *