Headlines

रामपुर से लापता लड़की कुल्लू में बरामद:पुलिस ने परिजनों को सौंपा; 26 अगस्त को घर से बिना बताए गई थी बालिका




शिमला जिले की रामपुर पुलिस ने एक लापता लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बालिका के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस थाना रामपुर में 26 अगस्त को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर गहन खोजबीन की और उपलब्ध जानकारी के आधार पर उसका पता लगाने का प्रयास किया। अथक प्रयासों के बाद, लापता बालिका को कुल्लू जिले की आनी तहसील के टांडी से सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि बालिका अपने घर से बिना बताए चली गई थी। घटनाक्रम की जांच कर रही पुलिस बरामदगी के बाद, पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर बालिका को उसके माता-पिता को सौंप दिया। परिजनों ने बालिका के सकुशल मिलने पर संतोष व्यक्त किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और बालिका के घर से जाने के कारणों तथा पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी जुटा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *