Headlines

सनातनियों ने मनाया श्रावणी उपाकर्म:ऋषि-मुनियों और पितृजनों का स्मरण किया गया




डीडवाना नगर में श्रावणी उपाकर्म का कार्यक्रम हनुमान घाट बगीची, चीला सरोवर पर श्रद्धा एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ आयोजित किया गया। सनातन धर्मसभा के मंत्री पुरुषोत्तम व्यास ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन के पर्व पर मनाया गया। इस आयोजन में नगर के जनेऊधारी सनातनियों ने भाग लिया। विद्वानों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान ऋषि-मुनियों और पितृजनों का स्मरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्वानों ने श्रावणी उपाकर्म के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सनातन परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सक्रिय रूप से भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *