दूसरी पत्नी के साथ खेड़ी वाले बाबा।
पंजाब के चर्चित खेड़ी वाले बाबा यानी बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी पत्नी पर कमेंट करने वालों पर भड़क गए। बाबा ने धमकी दी कि अगर किसी ने मेरी सरदारनी का माइंड अपसेट किया तो उनके घर का कुत्ता भी जिंदा नहीं छोडूंगा। वहीं बाबा ने दावा किया कि उन्होंने अफीम खानी
.
बाबा ने कहा कि यह बदलाव उनकी दूसरी पत्नी की वजह से आया है, जिससे उन्होंने 5 महीने पहले लव मैरिज की थी। बाबा ने फरीदकोट से निर्दलीय सांसद सर्बजीत सिंह के बयान पर भी गुस्सा जताया और कहा कि सारी पार्टियां मेरे पीछे टिकट देने के लिए घूमती हैं।

बाबा गुरविंदर सिंह कुछ समय पहले लव मैरिज कर चर्चा में आए थे। – फाइल फोटो
अब बाबा के वायरल हो रहे वीडियो के बारे में जानिए
- पत्नी ने मेरे अंडरगारमेंट्स तक धोए: बाबा ने बताया कि जब उन्होंने अफीम खाना छोड़ा था, उस समय उन्हें लूज मोशन लग गए थे। इस दौरान अंडरगारमेंट में भी कई बार शौच हो जाता था। उस समय मेरी सरदारनी ने वह कपड़े भी धोए। अब मैं अपनी पत्नी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं, जिसने मेरा जीवन बदल दिया। किसी भी आदमी ने मेरी सरदारनी के बारे में गलत कमेंट किया, तो मैं उसे नहीं छोडूंगा।
- मैं पत्नी की आखों में आंसू नहीं देख सकता: खेड़ी वाले बाबा ने कहा- किसी ने मेरी सरदारनी का माइंड अपसेट किया या गलत शब्द बोले, तो मैं पत्नी के आंख में आंसू नहीं देख सकता हूं। उसने मेरा जीवन बदला है। अगर आपके कमेंट की वजह से मेरी सरदारनी का माइंड अपसेट हुआ, तो मैं सौगंध खाकर कहता हूं कि मैं उनके घर का कुत्ता भी नहीं छोड़ूंगा। सभी को मार दूंगा।
- खालसा की बात पर मेरी इगो हर्ट हुई: खेड़ी वाले बाबा ने कहा- मेरी ईगो उस बात पर हर्ट हुई, जब खालसा जी (फरीदकोट सांसद सरबजीत सिंह) ने यह कहा कि हमारी पार्टी में बाबा जी शामिल नहीं होंगे। मेरा इतना छोटा कद नहीं है। खालसा जी, मैंने आपके बारे में कुछ बोलना तो नहीं था, करके दिखाना था। सो, करके दिखा दिया।
- मेरे घोड़े को देखने 2 लाख लोग जुटते हैं: आप मुझे पार्टी में क्या रखेंगे या निकालेंगे। जहां मैं पंजाब श्रृंगार (घोड़ा) ले जाऊं, तो दो लाख लोग जुट जाते हैं। मेरा अकेला सिर्फ अमृतपाल से संबंध है और किसी से मेरा संबंध नहीं है। सारी पार्टियां मुझे टिकट देने के लिए मेरे पीछे घूमती हैं।

चंडीगढ़ में तीन पहले सांसद अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह की मौजूदगी में पार्टी जॉइन की थी। फाइल फोटो
बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी से जुड़े विवाद:-
- ससुराल के साथ विवाद के कारण चर्चा में आए: बाबा की पहली शादी अरेंज मैरिज थी। उनके अनुसार, शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन धीरे-धीरे उनका अपनी सास और अपने साले के साथ तनाव बढ़ने लगा। बाबा का आरोप है कि उनके ससुराल वाले उनकी संपत्ति को हड़पना चाहते थे।
- जानलेवा हमले का आरोप: बाबा ने कहा कि उनकी अपने ससुराल वालों के साथ हिंसक झड़प भी हो चुकी है। बाबा ने दावा किया था कि उनके साले ने उन पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। इस हादसे में बाबा का जबड़ा बुरी तरह टूट गया था और वे लंबे समय तक DMC लुधियाना में भर्ती रहे। उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि उनके साले पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज है, लेकिन वह अभी भी फरार है।
- विवाद के कारण जेल भी जाना पड़ा: बाबा के ससुराल पक्ष ने भी बाबा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन पर अपनी पत्नी को बंधक बनाने, डराने-धमकाने और फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज करवाया गया था। इन्हीं आरोपों के चलते बाबा को कुछ समय जेल में भी रहना पड़ा। बाबा इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हैं।
- घोड़ों को जहर देने का लगा चुके आरोप: बाबा ने बताया कि उनके लिए सबसे दुखदायी पल तब आया, जब उनके जेल में रहने के दौरान उनके फार्म पर उनके घोड़े मर गए। बाबा ने आरोप लगाया कि उन्हें जहर देकर मारा गया। उन्होंने बताया कि उनकी 3 कीमती घोड़ियां मर गई थीं। बाबा इसका जिम्मेदार भी अपने विरोधियों और ससुराल पक्ष को मानते हैं।

****************
ये खबरें भी पढ़ें…
खेड़ी वाले बाबा बोले- पत्नी की सैलरी सवा ₹2 लाख:पूरी फिट, सुंदर इतनी कि मिस यूनिवर्स बना दो

संगरूर के रहने वाले बाबा गुरविंदर सिंह खेड़ी एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने घोड़े ‘पंजाब श्रृंगार’ के कारण पहचान बनाने वाले बाबा ने लव मैरिज करने के बाद हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने अपनी पत्नी की सुंदरता, फिटनेस और सैलरी का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की महीने की इनकम सवा दो लाख रुपए है।
हमारी पत्नी इतनी सुंदर है कि उसे मिस यूनिवर्स बना दो। उसे किसी तरह के फेम की जरूरत नहीं है। वह केवल मुझसे प्यार करती है। वह फोटो खिंचवाने से बचती है। वह मेरे साथ रिश्तेदारी में शादी में तक नहीं जाती, ताकि कोई फोटो न खींच ले (पढ़ें पूरी खबर)
