Headlines

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें बढ़ीं:चंडीगढ़ कोर्ट में महिला कोच की अर्जी; रेप कोशिश की धारा जोड़ने की मांग




हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह के खिलाफ चल रहे यौन उत्पीड़न मामले में अब दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं जोड़ने की मांग की गई है। महिला कोच ने चंडीगढ़ जिला अदालत में अर्जी दाखिल कर IPC की धारा 376 और 511 जोड़ने की मांग की है। अदालत इस अर्जी पर 4 नवंबर को सुनवाई करेगी। महिला कोच का कहना है कि उसके साथ केवल छेड़छाड़ नहीं हुई थी, बल्कि दुष्कर्म का प्रयास भी किया गया था। इसलिए मामले में दुष्कर्म के प्रयास की धाराएं भी लगनी चाहिए। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस भी ऐसी ही मांग को लेकर अदालत में अर्जी दे चुकी है, लेकिन निचली अदालत ने उसे खारिज कर दिया था। अब पीड़िता ने खुद अदालत का रुख किया है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *