Headlines

संगरूर में सास की हत्या कर दिखाई थी लूटपाट:बहू ने भाई व उसके दोस्त संग तकिए से घोंटा गला, मृतका के भाई के शक से हुआ खुलासा




संगरूर जिले के अधीन आते कस्बा चीमा के अंतर्गत गांव शेरो 24 जुलाई को हुई महिला की हत्या उसकी बहू ने ही की थी।पुलिस ने इस ब्लाइंड की गुत्थी को सुलझा लिया है और घटना में शामिल बहू सहित तीनों मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। एक कलयुगी बहू ने अपने भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर इस वरादात को अंजाम दिया था। इस ब्लाइंड मर्डर को इस तरह से किया गया था कि पूरा मामला लूट पाट का लगे। शुरू में तो किसी को शक भी नहीं हुआ था लेकिन मृतक बलजीत कौर के भाई ने हत्या का शक जताते हुए शिकायत की। पुलिस ने कड़िया से कड़ियां मिलाकर जांच शुरू की तो पूरा मामला हैरान करने वाला था। भाई शिकायत न करता तो लूट पाट में दफन हो जाती हत्या डीएसपी सुनाम हरविंदर सिंह खैहरा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक महिला बलजीत कौर हत्या बीते 24 जुलाई को की गई थी। आरोपियों ने वारदात को इस तरह अंजाम दिया ताकि यह सामान्य मौत या लूटपाट का मामला लगे। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के वक्त बलजीत कौर का मुंह तकिए से दबाया और तौलिए से गला घोंटकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। इस मर्डर केस का खुलासा तब हुआ जब मृतका के भाई जगजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह ने पुलिस के पास अपनी बहन की मौत को लेकर शक जाहिर करते हुए शिकायत दर्ज कराई। जगजीत सिंह के बयानों और प्राथमिक जांच के आधार पर थाना चीमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 25 अगस्त को मामला दर्ज किया। बहू ने रची साजिश फिर अपने भाई को किया शामिल इसके बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल तीनों आरोपियों जसवीर कौर, उसके सगे भाई गुरविंदर सिंह और भाई के दोस्त हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूरी साजिश बहू जसवीर कौर ने रची थी। इसमें अपने भाई गुरविंदर को शामिल किया था। गुरविंदर ने अपने दोस्त हरमनदीप सिंह के साथ इस वारदात में शामिल रहा। डीएसपी हरविंदर सिंह खैहरा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरविंदर सिंह और हरमनदीप सिंह के कब्जे से वारदात के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। अदालत ने तीनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस कत्ल के पीछे की मुख्य वजह (मर्डर मोटिव) और घरेलू विवाद के असली कारणों का पूरी तरह पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *