Headlines

धनबाद के तोपचांची में तीन बच्चों की मौत:तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हुआ हादसा, एक-दूसरे को बचाने में तीनों की गई जान




धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के रंगलीटांड स्थित तालाब में शुक्रवार को नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल हैं। मृतकों की पहचान रलझल, कुंदरो और आभा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों बच्चे पास के तालाब में नहाने गए थे। तीनों रोज इसी तालाब में नहाते थे। नहाने के दौरान तीनों धीरे-धीरे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। गहरे पानी में जाने हुआ हादसा इसी दौरान एक बच्ची को डूबता देख उसे बचाने के प्रयास में बाकी दोनों बच्चे भी गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने तालाब से तीनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, तीन बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *