Headlines

कोरबा में भाला घोंपकर हत्या, एक गिरफ्तार:खेत की मेड़ तोड़ने के विवाद में ग्रामीण पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत; दूसरा आरोपी फरार




कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के खैरबहारा गांव में खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक ग्रामीण की भाला मारकर हत्या कर दी गई। घायल ग्रामीण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरा अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक, मृतक अजय कुमार रोहिदास खैरबहारा गांव का रहने वाला था। उसके घर के पास आरोपी भारत सिंह कंवर का खेत है। इसी के नीचे अजय के पिता सत्यनारायण का खेत है। धान की रोपाई के लिए सत्यनारायण ने भारत के खेत की मेड़ तोड़कर पानी लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। मेड़ तोड़ने की बात को लेकर हुआ विवाद घटना 25 अगस्त की रात करीब 9 बजे की है। भारत सिंह कंवर अपने साथी संजय कुमार कंवर के साथ अजय के घर पहुंचा। दोनों ने मेड़ तोड़ने की बात को लेकर अजय से गाली-गलौज और विवाद शुरू कर दिया। अजय ने बताया कि वह दीपका से काम करके लौटा है और उसे मेड़ तोड़ने की जानकारी नहीं है। इसके बावजूद दोनों आरोपी नहीं माने। आरोप है कि दोनों ने अजय के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने भाले से किया हमला इसी दौरान भारत सिंह कंवर ने अपने साथ लाए भाले से अजय के पेट और हाथ पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अजय जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन अजय को तुरंत पाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। अजय की पत्नी जानकी बाई रोहिदास के बयान पर पुलिस ने भारत सिंह कंवर और संजय कुमार कंवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भारत सिंह कंवर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे कटघोरा उपजेल भेज दिया गया। वहीं, फरार आरोपी संजय कंवर की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *