Headlines

किशनगंज में पुलिस दीदी अभियान शुरू:महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए स्कूटी पर पेट्रोलिंग




किशनगंज पुलिस ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ अभियान शुरू किया है। रक्षाबंधन के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस लाइन परिसर से इस पहल का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत लगभग दो दर्जन महिला पुलिसकर्मियों को स्कूटी प्रदान की गई हैं। ये महिला पुलिसकर्मी शहर के विभिन्न संवेदनशील और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में नियमित रूप से गश्त करेंगी। सिर्फ पेट्रोलिंग तक सिमित नहीं रहेगी पुलिस दीदी ‘पुलिस दीदी’ टीम विशेष रूप से स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और मेलों में निगरानी रखेगी। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना तथा उनके मन में पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना है। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना भी इस अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि ‘पुलिस दीदी’ केवल गश्त तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि कोचिंग संस्थानों के संचालकों, छात्राओं और स्थानीय लोगों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुनेंगी। क्राइम कंट्रोल करने जिले में मिलेगी मजबूती इस संवाद से पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय विकसित होगा, जिससे सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिला पुलिसकर्मियों को समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बदलती परिस्थितियों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें। किशनगंज पुलिस की इस नई पहल को स्थानीय लोगों ने सराहनीय बताया है। नागरिकों का मानना है कि ‘पुलिस दीदी’ अभियान से महिलाओं और बेटियों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और शहर में अपराध नियंत्रण को भी मजबूती मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *