![]()
डीग पुलिस ने साइबर ठगी के लिए फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अलग-अलग लोगों के आधार कार्ड और पहचान पत्रों का इस्तेमाल कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करता था और बाद में इन्हें साइबर ठगों को ऊंचे दामों पर बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं। जांच में सामने आया कि 28 संदिग्ध मोबाइल नंबरों में से 24 सिम कार्ड जुरहरा थाना क्षेत्र के खेली नानू स्थित एक ही मोबाइल दुकान से जारी हुए थे। 28 संदिग्ध नंबरों की जांच से खुला मामला पुलिस अधीक्षक डीग कांबले शरण गोपीनाथ के निर्देश पर जुरहरा थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 28 संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सिम कार्ड डिटेल का अवलोकन किया। जांच में सामने आया कि ये सिम कार्ड अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर जारी किए गए थे। इनमें से 24 सिम कार्ड खेली नानू स्थित एक मोबाइल दुकान, पीओएस नंबर 15, बड़ी मस्जिद के पास से जारी होना सामने आया। इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान पर पहुंचकर पीओएस संचालक साहिब को मौके पर पाया। रजिस्टर में नहीं मिली कई सिम की एंट्री पुलिस ने सिम जारी करने वाले रजिस्टर की जांच की तो उसमें कई सिम कार्डों की एंट्री मिली। हालांकि, कार्यालय से प्राप्त सूची में दर्ज कुछ सिम कार्ड ऐसे थे, जिनकी रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। पूछताछ में पीओएस संचालक साहिब (20) पुत्र मुब्बा, निवासी खेली नानू, थाना जुरहरा, जिला डीग ने स्वीकार किया कि उसने इन सिम कार्डों को फर्जी तरीके से जारी किया था और जानबूझकर उनका रजिस्टर में इंद्राज नहीं किया। लोगों की तस्वीर और आधार की अतिरिक्त कॉपी से बनाते थे सिम जांच में फर्जी सिम जारी करने का तरीका भी सामने आया। पुलिस के अनुसार, सिम कार्ड जारी करवाने आने वाले लोगों की एक से अधिक तस्वीरें खींची जाती थीं और उनके आधार कार्ड की एक से अधिक प्रतियां रख ली जाती थीं। बाद में इन्हीं दस्तावेजों और तस्वीरों का इस्तेमाल कर संबंधित व्यक्तियों की जानकारी के आधार पर अतिरिक्त सिम कार्ड जारी किए जाते थे। इन फर्जी सिम कार्डों को बाद में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी की वारदातों में किया जाता था। दो फर्जी सिम जब्त, विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी साहिब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो फर्जी सिम कार्ड जब्त किए हैं। मामले में जुरहरा थाने पर प्रकरण संख्या 331/28-08-2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता, आईटी एक्ट एवं टेलीकॉम एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। जुरहरा पुलिस और साइबर सेल ने मिलकर की कार्रवाई कार्रवाई में जुरहरा थाना प्रभारी विजय सिंह मीणा, एएसआई जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल थानसिंह, अजीत सिंह तथा चालक कांस्टेबल गजेंद्र सिंह शामिल रहे। वहीं, साइबर सेल डीग की टीम से कुशलपाल एचसी, कांस्टेबल नरेश कुमार, कांस्टेबल नेतराम तथा सूचना सहायक सौरव ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।
Source link
फर्जी सिमकार्ड जारी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:दूसरों की ID पर सिम जारी कर साइबर ठगों को बेचता था
