Headlines

हत्या के विरोध में परिजनों ने शव रखकर लगाया चक्काजाम:रीवा में दो दिन से लापता युवक की लाश मिलने के बाद आक्रोशित परिजन




रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुआरी गांव में युवक की चाकू से गोदकर हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने शाम को सड़क पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया है। घटना शुक्रवार शाम की है। परिजन हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। दरअसल, शुक्रवार सुबह दुआरी गांव में मोहम्मद इसरार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही चोरहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रख दिया और चक्का जाम कर दिया। काफी देर तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया। चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि परिजनों द्वारा बताए गए संदेहियों में से कुछ लोगों को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हत्या के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *