Headlines

कंवरसेन लिफ्ट नहर में गिरे युवक का शव मिला:अरजनसर में मजदूरी करता था, 2 दिन चला सर्च ऑपरेशन




बीकानेर के महाजन थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही कंवरसेन लिफ्ट नहर में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गिरे एक मजदूर का शव दूसरे दिन शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया। बीकानेर से पहुंची SDRF की रेस्क्यू टीम ने करीब 24 घंटे के तलाशी अभियान के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मृतक वेदप्रकाश(35) पुत्र तोलाराम, निवासी घमड़िया, तहसील सूरतगढ़, जिला श्रीगंगानगर करीब दो महीनों से अरजनसर क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहा था। गुरुवार सुबह वेदप्रकाश के नहर में गिरने की आशंका जताई गई थी। नहर के किनारे उसका सामान पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। 2 दिन चला सर्च ऑपरेशन
मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर से SDRF की रेस्क्यू टीम G-06 को बुलाया गया। टीम ने लगातार नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया। शुक्रवार सुबह लालेरा के पास SDRF टीम को सफलता मिली और मजदूर वेदप्रकाश का शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। SDRF टीम ने शव को महाजन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है, जहां पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंटेंट : गणेश रांकावत, अरजनसर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *