Headlines

जोधपुर एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया यात्री:23.50 लाख नकद और 80 ग्राम सोना भी मिला, मुंबई की फ्लाइट पकड़ने वाला था




जोधपुर एयरपोर्ट पर चैंकिंग के दौरान एक यात्री को 23 लाख से ज्यादा की नकद राशि ओर गोल्ड के साथ पकड़ा। CISF स्टॉफ की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुंबई जा रहे एक यात्री को पकड़ा है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। एयरपोर्ट पर 23 लाख 50 हजार रुपए और करीब 80 ग्राम गोल्ड के साथ एक यात्री को पकड़ा गया। पकड़े गए यात्री का नाम रुपेश पुत्र भंवरलाल जैन है। मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए आया था एयरपोर्ट थाना अधिकारी भारत रावत ने बताया कि आज जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट पकड़ने के लिए आया था। इस दौरान शाम 6 बजे के करीब उसे चैकिंग के दौरान CISF के जवानों ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। कार्रवाई करते हुए रुपेश पुत्र भंवरलाल जैन को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 10-10 ग्राम के 8 गोल्ड कॉइन मिले और 4 गोल्ड जैसी धातु की अंगूठियां और एक कड़ा बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि वो गोल्ड का काम करता है। फिलहाल उससे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *