Headlines

पंजाब में ‘मिशन क्लीन पंजाब’ शुरू:10 दिन चलेगा विशेष सफाई अभियान; कचरा जमा होने वाले स्थानों पर रहेगा फोकस




पंजाब को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने आज से मिशन क्लीन पंजाब नाम से विशेष सफाई अभियान शुरू कर दिया है। अभियान का आगाज स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला के थापर चौक पर खुद सफाई कर किया। यह अभियान 29 अगस्त से 7 सितंबर तक 10 दिनों तक चलेगा। अभियान के तहत राज्यभर में उन स्थानों की पहचान कर विशेष सफाई कराई जाएगी, जहां बार-बार कूड़ा जमा होता है। सरकार का मुख्य फोकस गारबेज वल्नरेबल पॉइंट (GVP) को खत्म करने पर रहेगा। इन स्थानों की सफाई के साथ दोबारा वहां कूड़ा न जमा हो, इसके लिए भी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। मंत्री और विधायक भी मैदान में उतरेंगे मिशन क्लीन पंजाब को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री और विधायक भी अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लेंगे। वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में सफाई अभियान का नेतृत्व और निगरानी करेंगे। स्थानीय लोगों को भी सफाई गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। सार्वजनिक स्वास्थ्य सुधारने पर जोर सरकार का मानना है कि कचरे के ढेर और गंदगी से न केवल शहरों की सुंदरता प्रभावित होती है, बल्कि इससे कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में अभियान के जरिए साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य में सुधार पर भी जोर दिया जाएगा। लोगों से सहयोग की अपील सरकार ने प्रदेश के लोगों से मिशन क्लीन पंजाब में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने और अपने आसपास सफाई बनाए रखने में सहयोग करने को कहा गया है। सरकार का लक्ष्य अभियान के दौरान अधिक से अधिक कचरा संवेदनशील स्थानों को साफ कर पंजाब को स्वच्छ बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *