Headlines

रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में मना रक्षाबंधन




श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुधा देवी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं विद्यालय के बहनों ने भाइयों की कलाई में रक्षासूत्र बांधकर उनके जीवन के लिए मंगलकामना की। विद्यालय के आचार्य जनार्दन सिंह ने बताया की रक्षाबंधन भाई और बहन के लिए पावन प्रेम की सौगात है। वहीं उन्होंने रक्षाबंधन से जुड़ी रोचक कथाएं बताए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार श्री कृष्ण ने द्रौपदी व राजा बलि ने लक्ष्मी जी की रक्षा का वचन दिया। उसी प्रकार हम भाइयों को भी अपनी बहनों की रक्षा करनी चाहिए। बहनें इस दिन अपने भाईयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर उनके जीवन की मंगल कामना करती है। मौके पर सुधांशु कुमार, आचार्या सुनीता सिंह, मालती देवघरिया, पिंकी कुमारी, सोनू भगत, कोमल वर्मा, सोनी भगत, संजोता पन्ना सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *