Headlines

देवेंद्रनगर पुलिस ने 6 साल से फरार वारंटी दबोचे:लापरवाही और अश्लीलता का आरोप, अजयगढ़-बृजपुर के दो आरोपी गिरफ्तार




देवेंद्रनगर पुलिस ने छह साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पन्ना निवेदिता नायडू के निर्देश पर चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने बताया कि पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी। लगातार तलाश के बाद शनिवार, 29 अगस्त को दोनों वारंटियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में पन्ना जिले के अजयगढ़ थाना क्षेत्र के शब्दुआ गांव निवासी 48 वर्षीय सौखी लाल पटेल शामिल है। वह प्रकरण क्रमांक 842/2020 में भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 और 338 के तहत पिछले छह साल से फरार था। दूसरा आरोपी पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के मकरी कुठार गांव का रहने वाला 41 वर्षीय गंगा गोंड है। वह प्रकरण क्रमांक 1445/2020 में धारा 294, 323 और 506 के तहत लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
देवेंद्रनगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष पेश किया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण यादव, सतेन्द्र बागरी, आनंद बागरी, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, अशोक बागरी, आरक्षक ब्रजेन्द्र और रोहित बागरी की टीम शामिल थी। थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि आरोपी सौखी लाल पटेल पर ​धारा 279 IPC (सार्वजनिक मार्ग पर तेजी या लापरवाही से वाहन चलाना): ​धारा 337 IPC (दूसरों का जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालकर उपहति (चोट) कारित करना) ​धारा 338 IPC (दूसरों का जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा खतरे में डालकर गंभीर उपहति कारित करना) एवं आरोपी गंगा गोंड पर ​धारा 294 IPC अश्लील कार्य एवं गाली-गलौज करना) ​धारा 323 IPC (स्वेच्छा से चोट पहुँचाना) एवं ​धारा 506 IPC (आपराधिक धमकी / जान से मारने की धमकी देना) जैसे मामलों पर मामला दर्ज था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *